लाइव न्यूज़ :

चीन-भारत सीमा पर तैनात जवानों को तंदुरुस्त रखने के लिए कदम उठाती है आईटीबीपी: महानिदेशक

By भाषा | Updated: November 2, 2020 16:08 IST

Open in App

जैसलमेर (राजस्थान), दो नवंबर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक एस एस देसवाल ने सोमवार को यहां कहा कि बल चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कठोर परिस्थितियों में रहने के लिए अपने अधिकारियों तथा जवानों को तंदुरुस्त रखने के लिहाज से अनेक कदम उठाता है।

यह क्षेत्र काफी अधिक सर्दी और ऑक्सीजन के कम स्तर जैसे अनेक पहलुओं के लिहाज से प्रतिकूल है।

देसवाल ने कहा कि लद्दाख के जिस क्षेत्र में पिछले कुछ महीने से भारत और चीन की सेनाओं के बीच गतिरोध की स्थिति है, वह पूरी तरह सुरक्षित है और जवानों का मनोबल ऊंचा है।

आईटीबीपी प्रमुख थार रेगिस्तान में तीन दिन लंबी 200 किलोमीटर की ‘फिट इंडिया’ वॉकाथन को समाप्त करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

वॉकाथन की शुरुआत 31 अक्टूबर को हुई थी और केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने जिले के नाथूवाला गांव से उसे हरी झंडी दिखाई थी।

देसवाल ने कहा, ‘‘हमें चीन के साथ लगी हमारी 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा करने वाले बलों को फिट रखना जरूरी है। यह दुनिया का सबसे कठिन सीमाक्षेत्र है और 10,000 फुट से अधिक ऊंचाई पर है।’’

आईटीबीपी प्रमुख ने कहा, ‘‘हम अपने जवानों के प्रशिक्षण को उन्नत बनाते रहते हैं ताकि वे प्रभावी तरीके से अपना काम कर सकें।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल