लाइव न्यूज़ :

आईटीबीपी ने भ्रष्टाचार के आरोप में कमांडेंट रैंक के अधिकारी को बर्खास्त किया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कमांडेंट रैंक के एक अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर उनके बकाया वेतन तथा भत्तों को जब्त कर लिया गया है।

कमांडेंट राजेश कुमार तोमर के खिलाफ आईटीबीपी बल अधिनियम 1992 के तहत ‘जनरल फोर्स कोर्ट’ (जीएफसी) में मुकदमा चलाए जाने के बाद कड़ी और दुर्लभ कार्रवाई की गई। तोमर से बुधवार के इस आदेश पर प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

आईटीबीपी के एक प्रवक्ता ने घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि बल ने ''मामले में उचित कार्रवाई की और प्रतिष्ठान में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाता।''

सेना में कर्नल के बराबर हैसियत रखने वाले कमांडेंट तोमर 1992 में आईटीबीपी में शामिल हुए और आखिरी बार जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बल के सेक्टर मुख्यालय में तैनात थे।

साल 1962 में स्थापित अर्धसैनिक बल आईटीबीपी में उन्होंने लगभग 30 साल तक सेवाएं दीं। उनके खिलाफ नवंबर, 2020 से इस साल 10 अगस्त तक जीएफसी में मुकदमा चला।

आदेश में कहा गया है कि तोमर को ''सेवा से बर्खास्त किया जा रहा है और 01.12.2021 से आईटीबीपीएफ बल से हटा दिया गया है, जिसके कारण उनके वेतन और भत्ते तथा अन्य सार्वजनिक धन का सभी बकाया जब्त कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए