लाइव न्यूज़ :

ITBP की रिपोर्ट में खुलासाः आजादी के दिन भारतीय सीमा में 4 किमी तक घुस आई थी चीनी सेना

By भारती द्विवेदी | Updated: September 12, 2018 10:02 IST

चीनी सैनिकों ने अगस्त महीने में लगातार तीन बार भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 सितंबर: चीन भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन ने एक बार फिर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP ) की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। न्यूज चैनल आज तक की खबर के मुताबिक, चीन ने 6, 14 और 15 अगस्त को उत्तराखंड के बाराहोती में घुसपैठ की थी।

चीनी सेना भारतीय सीमा के चार किलोमीटर अंदर तक आ गए थे लेकिन आईटीबीपी की तरफ से हो रहे लगातार विरोध के बाद चीनी सेना और वहां के नागरिकों को वापस लौटना पड़ा था।

गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं है जब चीन की तरफ से ऐसी हरकत हुई हो। इससे पहले चीन लगातार डोकलाम में घुसपैठ की कोशिश करता रहा है। साल 2017 में चीन ने डोकलाम में निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था, जिसका भारत ने मजबूती के साथ विरोध किया था। विरोध के बाद ही चीनी पीछे हटे थे लेकिन हर कुछ दिन बाद डोकलाम में चीनी सैनिकों की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की खबर आते रहती है।

डोकलाम में घुसपैठ की वजह से ही दोनों देशों के बीच लड़ाई की नौबत तक आ गई थी। 72 दिन तक दोनों ही देश की सेना एक-दूसरे के आमने-सामने थी। फिर अगस्त 2017 में विवाद पर विराम की घोषणा की गई थी, जिसके बाद भारत-चीन की सेना पीछे हटी थी

टॅग्स :चीनआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं