लाइव न्यूज़ :

आईटीबीपी ने पहली बार अपने कर्मियों के लिए ऑनलाइन शराब आपूर्ति प्रणाली शुरू की

By भाषा | Updated: December 27, 2020 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने अपने वर्तमान और पूर्व कर्मियों को शराब उपलब्ध कराने के लिए अपनी तरह की पहली ऑनलाइन शराब आपूर्ति प्रणाली शुरू की है।

आईटीबीपी भारत-चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है।

अद्धैसैनिक बल ने सुदूर क्षेत्रों में अपने घरों और यूनिट के पास पसंद की ब्रांड की शराब उपलब्ध नहीं होने संबंधी कर्मियों की शिकायतों को दूर करने के उद्देश्य से कुछ समय पहले ही केन्द्रीयकृत शराब प्रबंधन प्रणाली (सीएलएमएस) शुरू की है।

आईटीबीपी जैसे अर्द्धसैनिक बल के कर्मियों को सरकारी नियम के अनुसार शराब खरीदने की अनुमति है और ऐसा पहली बार हो रहा है जब बलों में इसके लिए ऑनलाइन प्रणाली शुरू की गई है। देश के अर्द्धसैनिक बलों में सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ और एसएसबी के अलावा एनडीआरएफ और एनएसजी जैसे केन्द्रीय बल भी आते हैं।

बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आईटीबीपी के कर्मी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि उनके निवास स्थान के नजदीक अच्छी गुणवत्ता की शराब उपलब्ध कराई जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा प्रणाली के तहत, अभी तक जवानों और अधिकारियों को सिर्फ अपनी तैनाती वाली यूनिट की कैंटीन से शराब खरीदने की अनुमति थी तथा वे बल की दूसरी यूनिट की कैंटीन से शराब नहीं खरीद सकते थे, भले ही वह उनके आवास या पैतृक स्थान से कितनी भी करीब हो।’’

आईटीबीपी प्रमुख एस. एस. देसवाल ने हाल में ऑनलाइन प्रणाली शुरू की जिसका लिंक बल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से वर्तमान या पूर्व कर्मी अपना अकाउंट बना सकते हैं और अपने घर के पास की यूनिट में शराब के ब्रांड और उसकी उपलब्धता देख सकते हैं।

अधिकारी ने कहा कि नयी प्रणाली पूरी तरह से पारदर्शी है और केन्द्रीयकृत है जो जवानों को आसानी से तमाम ब्रांड की शराब की कीमत इत्यादि जानने और देखने का अवसर देती है।

ऑनलाइन प्रणाली के तहत फिलहाल शराब की 85 ब्रांड उपलब्ध हैं और वर्तमान या पूर्व कर्मी एक महीने में शराब की आठ बोतल और बीयर की छह कैन खरीद सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया