लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन, दवाओं की कमी के चलते आईटीबीपी कोविड केयर सेंटर पूरी तरह चालू नहीं हो पाया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 17:02 IST

Open in App

(नीलाभ श्रीवास्तव)

नयी दिल्ली, चार मई राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए एक सप्ताह पहले खुला आईटीबीपी संचालित कोविड-19 देखभाल केंद्र ऑक्सीजन के जरूरी कोटे और दवाइयों की कमी के चलते निर्धारित 500 में से केवल 300 बिस्तरों के साथ ही चालू हो पाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश के स्वास्थ्य तंत्र पर बड़ा दबाव पैदा कर दिया है एवं कई राज्य बिस्तरों, ऑक्सीजन, दवाइयों एवं चिकित्सा उपकरणों की कमी से जूझ रहे हैं।

पीटीआई -भाषा के पास उपलब्ध आधिकारिक आंकड़े के अनुसार रविवार को सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर (एसपीसीसीसी) में (500 में से) बस 350 ऑक्सीजन बिस्तर ही इस्तेमाल के लिए हैं।

आंकड़ों से यह भी सामने आया कि दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में इस स्थित इस केंद्र में बस 2.99 मीट्रिक टन ही तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है जबकि स्वीकृत कोटा 6.55 मीट्रिक टन का है।

दिल्ली सरकार के अनुरोध पर राधा स्वामी ब्यास के परिसर में एसपीसीसीसी 26 अप्रैल को चालू किया गया था। उसे कोविड-19 मरीजों की जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू किया गया था और इसका प्रबंधन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की चिकित्सा शाखा के हाथों में है।

केंद्र के संचालन से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि आईटीबीपी चिकित्सकों एवं अर्धचिकित्साकर्मियों के हाथ बंधे हैं क्योंकि जरूरी ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दवाइयों की कमी जैसे अन्य मुद्दे भी हैं।

इस केंद्र का संपूर्ण कामकाज भी निराशाजनक है क्योंकि मंगलवार के आधे दिन तक उपलब्ध आंकड़े के लिए बस 309 बिस्तरों पर ही मरीज हैं।

आंकड़ों के हिसाब से पिछले सप्ताह शुरू होने के बाद इस केंद्र में कोविड-19 के 720 मरीजों को भर्ती किया गया था, जिनमें से 301 को चिकित्सकीय परामर्श पर छुट्टी, अनुरोध पर छुट्टी और उपचार के बाद छुट्टी जैसे आधार पर छुट्टी दे दी गयी। यहां आईसीयू एवं वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos