लाइव न्यूज़ :

आईटीबीपी के जवानों ने छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा प्रभावित एक जिले में ‘स्मार्ट’ स्कूल की शुरूआत की

By भाषा | Updated: January 17, 2021 17:04 IST

Open in App

रायपुर, 17 जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा प्रभावित एक जिले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए इंटरनेट-आधारित एक शिक्षा केन्द्र की शुरूआत की है।

यह ‘स्मार्ट’ स्कूल कोंडागांव जिले के हदेली गांव में स्थित है और इसमें लगभग 50 बच्चें हैं जिन्हें बल के जवानों द्वारा यूट्यूब वीडियो और अन्य ऑनलाइन शिक्षा पोर्टलों की मदद से पढ़ाया जाता है।

कोंडागांव जिला मुख्यालय, मध्य भारतीय राज्य के दक्षिणी भाग में, राज्य की राजधानी रायपुर से 210 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है।

आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जवानों के इंटरनेट से लैस फोनों का इस्तेमाल कर इन कक्षाओं को प्रतिदिन आयोजित किया जाता है। मोबाइल सिग्नल कम होने के कारण जवान बांस के खंभे के माध्यम से अपने मोबाइलों को ऊंचाई पर रखते हैं और नेटवर्क को वाईफाई हॉटस्पॉट के जरिये लैपटॉप से जोड़ते है।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘स्क्रीन को एक प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों के लिए एक दीवार पर बढ़ाया जाता है।’’

उन्होंने बताया कि कक्षाएं आमतौर पर शाम को आयोजित की जाती हैं और उन कर्मियों को रखा जाता है जो स्नातक हैं और स्कूल शिक्षा सत्र आयोजित करने के लिए प्रशिक्षित हैं।

अधिकारी ने बताया कि इन सत्रों के दौरान बच्चों को एनीमेशन फिल्में और बुनियादी शिक्षण वीडियो भी दिखाए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में तैनात 41वीं आईटीबीपी बटालियन के जवान इन बच्चों से स्थानीय हल्बी बोली सीख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल