लाइव न्यूज़ :

आईटीबीपी जवान ने दूसरों की हत्या करने के लिए साथी जवान की राइफल उठा ली थी:सूत्र

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:03 IST

छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी के एक शिविर में कथित गोलीबारी की घटना की प्राथमिक जांच से पता चला है कि जिस जवान ने अपने पांच साथियों की हत्या की थी,

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने बताया कि कांस्टेबल मसुदूल रहमान का पांच जवानों से विवाद हो गया था र बुधवार को उसने उन पर गोली दागने के लिए अचानक कांस्टेबल बिजीश की ए के 47 राइफल उठा ली

छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी के एक शिविर में कथित गोलीबारी की घटना की प्राथमिक जांच से पता चला है कि जिस जवान ने अपने पांच साथियों की हत्या की थी, उसने ऐसा करने के लिए अन्य जवान की बंदूक का इस्तेमाल किया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कांस्टेबल मसुदूल रहमान का पांच जवानों से विवाद हो गया था और बुधवार को उसने उन पर गोली दागने के लिए अचानक कांस्टेबल बिजीश की ए के 47 राइफल उठा ली।

सूत्रों के मुताबिक रहमान के पास अपना हथियार नहीं था क्योंकि उसने छुट्टी मंजूर हो जाने के बाद उसे इकाई के आयुध विभाग में जमा करा दिया था। सूत्रों के अनुसार प्रांरभिक जांच से यह भी सामने आया कि रहमान कांस्टेबल सुरजीत सरकार के साथ मुठभेड़ में मारा गया। कांस्टेबल बिजीश और सरकार मारे गये जवानों में शामिल हैं। इस घटना में जो अन्य जवान मारे गये वे कांस्टेबल बिश्वरूप महतो, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह और दलजीत सिंह हैं। दो जवान घायल भी हो गये।

बुधवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रवक्ता ने कहा था कि नारायणपुर जिले के केदनार गांव में इस बल के शिविर में मुख्य आरोपी रहमान ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे पांच अन्य की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली थी। अधिकारियों ने बताया कि रहमान को छुट्टी मिल गयी थी और जिस दिन यह घटना घटी, उस दिन वह घर जाने वाला था। रहमान ने अपने यूनिट कमांडर से जुलाई में कहा था कि वह दिसंबर में घर जाने के लिए छुट्टी लेगा।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘ कुछ जवानों के साथ उसका कुछ विवाद हुआ था। अतीत में उनके बीच कुछ कहासुनी हुई थी। फिलहाल सटीक वजह का पता नहीं चला है।’’ आईटीबीपी ने कोर्ट ऑफ इनक्वायरी का आदेश दिया है जो उपमहानिरीक्षक स्तर के अधिकारी की निगरानी में होगी। दो घायल जवानों में कांस्टेबल एस बी उल्लास की हालत गंभीर है जबकि कांस्टेबल सीताराम खतरे से बाहर बताया जा रहा है। ये सभी जवान आईटीबीपी की 45 वीं बटालियन से जुड़े थे। इस बटालियन को राज्य में नक्सल विरोधी अभियान पर लगाया गया है। भाषा राजकुमार नरेश नरेश

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया