लाइव न्यूज़ :

आईटीबीपी जवान ने नहीं की आत्महत्या, परिजनों ने दावा किया कि गोली पीछे से चली थी

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:05 IST

मसूदुल रहमान का शव दोपहर में नदिया जिले में नकाशिपारा पुलिस थानांर्गत उनके गांव बिलकुमारी पहुंचा जहाँ उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देआईटीबीपी के कांस्टेबल मसूदुल रहमान (28) पर अपने पांच सहकर्मियों को छत्तीसगढ़ में गोली मारने का आरोप है।उनके परिजनों ने कहा कि वे रहमान की शादी की तैयारी कर रहे थे।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कांस्टेबल का शव नदिया जिले में उनके घर पहुंचने के बाद गुरुवार को उनके परिजनों ने इस बात पर जोर दिया कि अधिकारियों के दावों के विपरीत कांस्टेबल ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनकी हत्या हुई थी। आईटीबीपी के कांस्टेबल मसूदुल रहमान (28) पर अपने पांच सहकर्मियों को छत्तीसगढ़ में गोली मारने का आरोप है। उनके परिजनों ने कहा कि वे रहमान की शादी की तैयारी कर रहे थे।

रहमान के भाई मिजानुर रहमान ने पूछा, “उन्हें पीछे से गोली मारी गई। हमने उनका शव देखा था। क्या कोई आत्महत्या करते वक्त अपने ऊपर पीछे से गोली चला सकता है?” उन्होंने मसूदुल रहमान की मौत की जाँच की मांग की। रहमान ने आपस में किसी अज्ञात विवाद के चलते अपनी सरकारी बंदूक से पांच सहकर्मी जवानों को गोली मार दी थी और दो को घायल कर दिया था। घटना छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के एक गांव में स्थित आईटीबीपी की 45वीं बटालियन में हुई थी।

आईटीबीपी की बस्तर रेंज के महानिरीक्षक सुंदरराज ने पहले कहा था कि यह स्पष्ट नहीं था कि रहमान ने खुद को गोली मारी या जवाबी गोलीबारी में उसके साथियों ने गोली चलाई। बाद में आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडेय ने नई दिल्ली में कहा था कि रहमान ने अपने सहकर्मियों को मारने के बाद खुद को गोली मार ली थी। मसूदुल रहमान का शव दोपहर में नदिया जिले में नकाशिपारा पुलिस थानांर्गत उनके गांव बिलकुमारी पहुंचा जहाँ उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया गया। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह