लाइव न्यूज़ :

आईटीबीपी प्रमुख ने बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए उतराखंड में तपोवन सुरंग, रैणी गांव का दौरा किया

By भाषा | Updated: February 19, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी आईटीबीपी के प्रमुख एस. एस. देसवाल ने शुक्रवार को तपोवन सुरंग और रैणी गांव का दौरा किया। उत्तराखंड के चमोली जिले में अचानक आई बाढ़ का सर्वाधिक असर इन्हीं स्थानों पर था, जहां अभी तक 62 लोगों की मौत हो गई और 140 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘महानिदेशक ने तपोवन सुरंग में तलाशी एवं बचाव अभियानों का जायजा लिया। उन्होंने अन्य छोटे सुरंग का भी दौरा किया, जहां से सात फरवरी को 12 लोगों को बचाया गया था।’’

उन्होंने कहा कि देसवाल ने रैणी गांव का भी दौरा किया, जो ग्लेशियर फटने की संदिग्ध घटना के कारण अलकनंदा नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण बाहरी दुनिया से कट गया था।

आईटीबीपी गांव के आसपास के इलाकों में खोज एवं बचाव अभियान में जुटा हुआ है।

बल के प्रवक्ता ने कहा कि ग्लेशियर फटने को देखते हुए देसवाल ने रैणी गांव के ऊपरी इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया, जहां एक कृत्रिम झील बनने का संदेह है।

आईटीबीपी प्रमुख के साथ बल के वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

आपदा के दौरान राहत के लिए सबसे पहले वहां आईटीबीपी के जवान पहुंचे थे, जो तपोवन से करीब 25 किलोमीटर दूर जोशीमठ में तैनात थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र