लाइव न्यूज़ :

आईटीबीपी ने लद्दाख में नया कमांडर नियुक्त किया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी चीन से लगी ‘वास्तविक नियंत्रण रेखा’ (एलएसी) पर पहरेदारी करने वाली भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने लद्दाख में अपने ‘फ्रंटियर’ का नेतृत्व करने के लिए एक नए अधिकारी को नियुक्त किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मणिपुर कैडर के 1999 बैच के अधिकारी ल्हारी दोरजी ल्हातू आईटीबीपी के महानिरीक्षक (आईजी) दीपम सेठ का स्थान लेंगे। अभी तक, सेठ लद्दाख में एलएसी पर तैनात बल की कमान संभाल रहे थे।

यहां आईटीबीपी मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड कैडर के 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सेठ को दिल्ली स्थित आईटीबीपी मुख्यालय में स्थानांतरित किया गया है।

ल्हातू हाल में भी आईटीबीपी में शामिल हुए हैं। इससे पहले वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) में सेवाएं दे चुके हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘प्रशासनिक एवं रणनीतिक आधार पर यह स्थानांतरण किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि आईजी सेठ दिल्ली में आईटीबीपी मुख्यालय में कार्मिक एवं सतर्कता प्रभार संभालेंगे।

उन्होंने बताया कि लद्दाख में नए आईजी के आगामी कुछ दिनों में कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

लेह आईटीबीपी उत्तर-पश्चिम फ्रंटियर का ‘बेस’ है और थलसेना में मेजर जनरल रैंक के समकक्ष आईजी रैंक के अधिकारी इसकी कमान संभालते है, जो चीन से लगी 3,488 किलोमीटर लंबी एलएसी के इस हिस्से में बलों की तैनाती के लिए जिम्मेदार है।

सेठ, पूर्वी लद्दाख में सैनिकों को टकराव वाले स्थानों से हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए चीन के साथ वार्ता में केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि के तौर पर विभिन्न सैन्य वार्ताओं का हिस्सा रहे हैं। पूर्वी लद्दाख में पिछले साल मई से दोनों देशों के हजारों सैनिक शून्य डिग्री सेल्सियस से कम तापमान में तैनात है।

सेठ ने भारत एवं चीन के बीच सीमा पर गतिरोध के मद्देनजर लद्दाख में अतिरिक्त आईटीबीपी बलों को शामिल किए जाने की प्रक्रिया की भी निगरानी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां