लाइव न्यूज़ :

इतावली मरीन: शीर्ष अदालत ने नौका मालिक को याचिका पर जवाब देने के लिए तीन हफ्ते का वक्त दिया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 00:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर उच्चतम ने सोमवार को मछली पकड़ने वाली नौका के मालिक को केरल के कुछ मछुआरों की उस याचिका पर जवाब देने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया, जिसमें 2012 की घटना के लिए उसे दिए जाने वाले दो करोड़ रुपये के मुआवजे में हिस्सा मांगा गया है। इतावली मरीनों ने ‘सेंट एंटोनी’ नामक नौका पर गोलीबारी की थी जिसमें दो मछुआरे मारे गए थे।

न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी की पीठ ने नौका मालिक फ्रेडी की ओर से पेश वकील ए कार्तिक की दलील पर गौर किया जिसमें कहा गया है कि उन्हें जीवित मछुआरों की याचिका का जवाब देने के लिए कुछ समय दिया जाए, जो दो करोड़ रुपये के मुआवजे में हिस्सा चाहते हैं। इस मुआवाजे का अभी भुगतान नहीं किया गया है।

पीठ ने कहा, “जवाबी हलफनामा (जवाब) दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया गया है। मामला छह सप्ताह के बाद सूचीबद्ध किया जाए।” पीठ ने यह भी कहा कि राज्य सरकार भी याचिका पर अपना जवाब दाखिल कर सकती है। इस मामले में कुल 10 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है जिनमें से चार-चार करोड़ रुपये मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे और दो करोड़ रुपये नौका मालिक को मिलेंगे।

याचिकाकर्ताओं का कहना है, “ केरल सरकार ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के मद्देनजर हमें कोई मुआवज़ा नहीं दिया जाएगा। हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि नौका मालिक को दिए जाने वाले दो करोड़ रुपये के मुआवजे पर रोक लगाई जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे