लाइव न्यूज़ :

अवैध दस्तावेजों के आधार पर भारत आया इटली का नागरिक महराजगंज में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 7, 2021 12:36 IST

Open in App

महाराजगंज (उप्र), सात सितंबर भारत-नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के ठूठीबारी इलाके में अवैध दस्तावेजों के आधार पर भारत आने की कोशिश करते हुए इटली के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को एक आव्रजन अधिकारी (इमीग्रेशन ऑफिसर) ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार इटालियन के नागरिक मैटियो डी रोज(35) को सोमवार की शाम नेपाल से भारत आने की कोशिश में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने ठूठीबारी इलाके में गिरफ्तार कर लिया।

सोनौली चेक पोस्‍ट के आव्रजन अधिकारी अमितेश मिश्रा ने बताया कि जांच में इटालियन नागरिक के वीजा और पासपोर्ट अवैध पाया गया।

उन्होंने बताया कि विदेशी नागरिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 (धोखाधड़ी) और विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया गया है। खुफिया ब्यूरो (इंटेलिजेंस ब्‍यूरो) को मामले की जानकारी दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए