लाइव न्यूज़ :

बेहतर होता कि प्रधानमंत्री मोदी भी पंडित नेहरू के योगदान को स्वीकार करते: कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 23, 2019 15:44 IST

ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका की तरह भारत ने अपनी प्राचीन परंपराओं को गांधी के सबक और नेहरू के नजरिए के माध्यम से खुद को एक सुरक्षित लोकतंत्र बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां बहुलतावाद और प्रत्येक भारतीय के मानवाधिकार सुरक्षित हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देस्टेनी होएर की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नजरिए का उल्लेख करने कीउन्होंने कहा, ‘‘ बेहतर होता कि प्रधानमंत्री मोदी पंडित नेहरू के योगदान को स्वीकार करते

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में बहुमत पक्ष के नेता स्टेनी होएर की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नजरिए का उल्लेख करने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि बेहतर होता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नेहरू के योगदान को स्वीकारते और अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य की बात का समर्थन करते।

पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ पंडित नेहरू आजादी की लड़ाई की पहली पंक्ति के नेता थे और कई वर्षों तक जेल में रहे। वह भारत के प्रधानमंत्री के प्रथम प्रधानमंत्री और देश के निर्माता थे। यह बहुत दुख की बात है कि विश्व के लोग सराहना करते हैं, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री प्रशंसा नहीं करते और भाजपा अध्यक्ष उनकी आलोचना करते हैं। इससे भारत की छवि अच्छी नहीं बनती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बेहतर होता कि प्रधानमंत्री मोदी पंडित नेहरू के योगदान को स्वीकार करते और अमेरिकी कांग्रेस सदस्य की बात का समर्थन करते।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी को नेहरू के योगदान की याद अमेरिका में दिलाई गई।

रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुझे उस समय की याद आ रही है जब कुछ साल पहले लालकृष्ण आडवाणी ने न्यूयॉर्क में दिए अपने भाषण में नेहरू की सराहना की थी। वाजपेयी द्वारा नेहरू को याद करना भी शानदार था। जाने कहां गए वो दिन...।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी हुई कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के बहुमत पक्ष के नेता द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को नेहरू के योगदान की याद अमेरिका में दिलाई गई।’’ कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘‘मोदीजी के लिए ये बिल्कुल अप्रत्याशित था। नेहरू जी और गांधी जी की उपलब्धियों का जिक्र होते समय उनके हाव-भाव देखने लायक थे।’’

गौरतलब है कि होएर ने रविवार को ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका की तरह भारत ने अपनी प्राचीन परंपराओं को गांधी के सबक और नेहरू के नजरिए के माध्यम से खुद को एक सुरक्षित लोकतंत्र बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां बहुलतावाद और प्रत्येक भारतीय के मानवाधिकार सुरक्षित हैं। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां