लाइव न्यूज़ :

सभी वयस्कों को टीका लगाने में एक और साल लगेगा : दिल्ली स्वास्थ्य विभाग

By भाषा | Updated: August 8, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त शहर के स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘कोविड-19 टीकों की आपूर्ति की मौजूदा दर’’ से 18 साल से अधिक आयु के सभी योग्य लाभार्थियों को टीका लगाने में एक और साल लगेगा।

विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को हुई डीडीएमए की बैठक में कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर के लिए सरकार की तैयारियों और कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति पर जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में करीब 1.5 करोड़ लाभार्थी कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के योग्य हैं और उन्हें पूरी तरह टीका लगाने के लिए तीन करोड़ खुराकों की आवश्यकता है।

पांच अगस्त तक कोविड-19 रोधी टीकों की एक करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयी। इनमें से 76 लाख से अधिक लोगों ने कम से कम एक खुराक ले ली है। करीब दो करोड़ खुराकों की और आवश्यकता है। केंद्र ने अगस्त के लिए दिल्ली को 16.79 लाख खुराकें आवंटित की है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डीडीएमए को बताया कि टीकों की आपूर्ति की मौजूदा दर के अनुसार, 18 साल से अधिक आयु वाले सभी लाभार्थियों को टीकों की दोनों खुराक देने में जुलाई/अगस्त 2022 तक का वक्त लगेगा।

उन्होंने बताया कि दिसंबर 2021 तक टीकाकरण पूरा करने के लिए हर महीने करीब 45 लाख खुराकों की आवश्यकता है।

केंद्र के कोविन पोर्टल के अनुसार, 18-44 आयु वर्ग में लाभार्थियों को 53.25 लाख खुराकें दी गयी हैं। 45-60 आयु वर्ग में लोगों को 33 लाख से अधिक खुराकें दी गयी हैं। दिल्ली में हर दिन करीब तीन लाख लोगों को टीके लगाए जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर