लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका से लौटे यात्री के नमूने की जांच रिपोर्ट आने में 2-3 दिन लगेंगे: सुधाकर

By भाषा | Updated: November 30, 2021 12:52 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 नवंबर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के. सुधाकर ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका से लौटे दो व्यक्तियों में से एक के नमूने पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की रिपोर्ट अगले दो या तीन दिन में आने की उम्मीद है। दोनों व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित पाए गए थे और उनमें से एक में रोग के लक्षण ''डेल्टा स्वरूप से अलग'' थे।

हालांकि, उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका से यहां आए कोरोना वायरस से पीड़ित इन दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''दो संक्रमित व्यक्तियों में से एक का नमूना कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से अलग है। इसलिए, हमने इसे आईसीएमआर को भेजा। रिपोर्ट मिलने में दो से तीन दिन और लग सकते हैं।''

ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अधिकारियों के साथ एक बैठक से पहले, सुधाकर ने कहा कि विदेश से आने वाले और कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले लोगों के लिए वह संभावित पृथक-वास नियमों पर चर्चा करेंगे।

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन की पहचान की गई है, जिसे बेहद संक्रामक बताया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos