लाइव न्यूज़ :

अनारक्षित रेल टिकट खरीदना होगा आसान, रेलवे ने शुरू की ये नई सुविधा

By भाषा | Updated: October 24, 2018 02:28 IST

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हम लोगों को यूटीएस मोबाइल एप्प ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। संख्या बढ़ रही है और हमें उम्मीद है कि यात्रियों को जब इस एप्प के लाभ समझ में आएंगे तो वे ऑनलाइन टिकट खरीदेंगे।’’ 

Open in App

रेलवे स्टेशन पर लंबी कतारों में लगकर टिकट खरीदने के लिए प्रतीक्षा करना अब बीते समय की बात होगी क्योंकि एक नवम्बर से रेलवे पूरे देश में यूटीएस मोबाइल एप्प की शुरुआत कर रहा है जहां अनारक्षित टिकटों को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

यह योजना चार वर्ष पहले शुरू हुई लेकिन मुम्बई को छोड़कर अन्य स्थानों पर यह सफल नहीं हुई। मुम्बई में इसे सबसे पहले शुरू किया गया जहां बड़ी संख्या में लोग लोकल ट्रेनों से आवाजाही करते हैं।

मुम्बई के बाद इसे दिल्ली-पलवल और चेन्नई महानगर में शुरू किया गया।

रेलवे ने अभी तक योजना को अपने 15 जोन में लागू किया है।

यह योजना उन लोगों के लिए भी है जो लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए टिकट खरीदना चाहते हैं।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हम लोगों को यूटीएस मोबाइल एप्प ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। संख्या बढ़ रही है और हमें उम्मीद है कि यात्रियों को जब इस एप्प के लाभ समझ में आएंगे तो वे ऑनलाइन टिकट खरीदेंगे।’’ 

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में इस एप्प के करीब 45 लाख पंजीकृत उपयोगकर्ता थे और इस पर औसतन प्रतिदिन करीब 87 हजार टिकट खरीदे जाते थे।

इस एप्प का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को स्टेशन से करीब 25 से 30 मीटर की दूरी पर रहना जरूरी है और इसके माध्यम से केवल चार टिकट खरीदने की अनुमति होगी।

एप्प पर पंजीकृत उपयोगकर्ता टिकट के अलावा प्लेटफॉर्म टिकट और मासिक पास भी खरीद सकता है। 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया