लाइव न्यूज़ :

हिंदी फिल्मों में काम करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी : अल्लू अर्जुन

By भाषा | Updated: December 16, 2021 17:32 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का कहना है कि उन्हें हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए कई प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन वह सही मौके का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि बॉलीवुड में पदार्पण उनके करियर में मील का एक पत्थर साबित हो।

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक अर्जुन का कहना है कि वह काफी समय से हिंदी फिल्म में काम करना चाहते हैं और वह इस संबंध में कुछ फिल्मकारों के साथ बातचीत भी कर रहे हैं। अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म ‘‘पुष्पा: द राइज़’’ से संबंधित एक कार्यक्रम के अवसर पर यह बात कही।

अल्लू अर्जुन (39) ने कहा, ‘‘मुझे हिंदी सिनेमा काफी पसंद है। मैं हिंदी फिल्में देखकर ही बड़ा हुआ हूं। मैं निश्चित रूप से एक हिंदी फिल्म करना चाहता हूं। यह मेरे करियर का एक ऐतिहासिक क्षण होगा और मैं इसके लिए एक शानदार पटकथा का इंतजार कर रहा हूं। मेरे पास कुछ प्रस्ताव आए हैं, लेकिन वास्तव में अभी तक दिलचस्प या रोमांचक कुछ भी सामने नहीं आया है।’’

अभिनेता ने कहा कि वह चाहते हैं कि भविष्य में उनकी सभी फिल्में अखिल भारतीय स्तर की बनें और भाषा इसमें किसी प्रकार की बाधा न बन सके।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सब कुछ अखिल भारतीय बनाना चाहता हूं। सिनेमा के लिए भाषा कोई बाधा नहीं है। मैं कहूंगा कि हमें अपनी फिल्मों को कई भाषाओं में रिलीज करना चाहिए और देखना चाहिए कि हम भारतीय सिनेमा के रूप में कितना लंबा सफर तय कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन