लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन हुआ था हिंदी सिनेमा के ‘बादशाह’ शाहरूख खान का जन्म

By भाषा | Updated: November 2, 2021 10:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवम्बर साल के 11वें महीने का यह दूसरा दिन इतिहास में बॉलीवुड के रोमांस किंग माने जाने वाले शाहरूख खान के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरूख ने टेलीविजन पर धारावाहिकों के जरिए अपनी पहचान बनाने के बाद फिल्मों का रूख किया और रूपहले पर्दे पर ‘‘दीवाना’’ उनकी पहली फिल्म थी।

कुछ फिल्मों जैसे ‘डर’, ‘अंजाम’ और ‘बाजीगर’ में नकारात्मक भूमिकाएं निभाने के अलावा शाहरूख को अधिकतर उनके प्रेम आधारित चरित्रों के लिए जाना जाता है। ‘राजू बन गया जैंटलमैन’ और ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘डुप्लीकेट’ जैसी हल्की फुल्की फिल्में हो या ‘देवदास‘, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ ‘माई नेम इज खान’ और ‘चक दे इंडिया’ जैसी भावपूर्ण फिल्में, शाहरूख ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किरदार में जान फूंक दी। उन्होंने ‘रईस’ और ‘डॉन’ जैसी फिल्मों में अपराध सरगना की भूमिका को भी बखूबी अंजाम दिया। हर तरह के भावों को अपने चेहरे से बड़ी सहजता से व्यक्त करने वाले शाहरूख खान लगभग तीन दशक से हिन्दी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और हरदिलअजीज अभिनेताओं में शुमार हैं।

देश दुनिया के इतिहास में दो नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1833: समाज सुधारक और होम्‍योपैथी को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्‍म।

1834: भारतीय मजदूरों को लेकर एटलस नाम का जहाज मॉरिशस पहुंचा। इस दिन को मॉरिशस में अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1917 : ब्रिटेन ने बालफॉर घोषणापत्र जारी किया। इसके जरिए फलस्तीन में यहूदियों के लिए एक गृह प्रदेश बसाने को सहमति दी गई।

1936 : ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला टेलीविजन चैनल शुरू किया, जो दुनिया की पहली नियमित टेलीविजन सेवा थी।

1949 : हालैंड और इंडोनेशिया ने हेग समझौते पर हस्ताक्षर किए ताकि इंडोनेशिया की आजादी की घोषणा करने को लेकर पैदा हुए विवाद को समाप्त किया जा सके।

1950 : लेखक जार्ज बर्नाड शॉ का 94 वर्ष की आयु में निधन।

1976: जिमी कार्टर अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति बने। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1963 : दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति न्गो दिन्ह डीम की बागियों ने तख्तापलट के दौरान हत्या कर दी।

1965 : अभिनेता शाहरूख खान का जन्मदिन।

1986: बेरूत में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिक डेविड जैकबसन को 17 माह बाद रिहा किया गया।

2020: काबुल विश्वविद्यालय पर बंदूकधारियों के हमले में 25 लोग हताहत हुए।

2020: प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड की पहली भारतीय मूल की मंत्री बनीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग