लाइव न्यूज़ :

गोवा का मुख्यमंत्री बनना मेरा सपना था: प्रमोद सावंत

By भाषा | Updated: October 30, 2021 17:48 IST

Open in App

पणजी, 30 अक्टूबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि राजनीति में आने के लिए उन्होंने प्रथम श्रेणी का अधिकारी बनने का अवसर जाने दिया था और उन्होंने गोवा का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा था।

भाजपा के दिग्गज नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सावंत ने 19 मार्च, 2019 को मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था।

पोंडा तालुका में युवाओं की एक सभा को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा, ‘‘मैंने जीवीएम उच्च माध्यमिक विद्यालय से विज्ञान पाठ्यक्रम से 12वीं पास की। मैंने प्रथम श्रेणी के राजपत्रित अधिकारी के पद को जाने दिया ताकि मैं राजनीति में आ सकूं।’’

सावंत ने कहा कि उन्होंने उस अवसर को सिर्फ इसलिए जाने नहीं दिया कि उनके सपने में यह आया था कि वह एक दिन विधायक या मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन निश्चित तौर पर मैंने विधायक और मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा था।’’

सावंत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोग प्राय: गोवा सरकार की आलोचना करते हैं और इसमें कुछ बुराई नहीं है और उन्हें इसकी चिंता नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन मुझे इस बात की चिंता होती है कि आप यह नहीं जानते कि किस वेबसाइट पर आपको सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलेगी।’’

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे गोवा ऑनलाइन वेबसाइट पर ‘नो योर स्कीम’ वर्ग में जाकर जानकारी लें।

हाल में गोवा के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गोवा में सावंत के नजरों के सामने भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया था। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता की टिप्पणी के बाद भी कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा की गोवा इकाई मुख्यमंत्री बदलने की योजना बना रही है। हालांकि बाद में भाजपा ने इस तरह के कदम से इनकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए