दिल्ली में रविवार को रही गर्मी, सोमवार को बारिश की संभावना
By भाषा | Updated: June 6, 2021 21:26 IST2021-06-06T21:26:50+5:302021-06-06T21:26:50+5:30

दिल्ली में रविवार को रही गर्मी, सोमवार को बारिश की संभावना
नयी दिल्ली, छह जून राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को गर्मी महसूस की गयी और अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस बारे में बताया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शाम पांच बजे नमी का स्तर 40 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।