लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में लागू रात्रि कर्फ्यू को विस्तार नहीं देने का निर्णय लिया गया

By भाषा | Updated: January 5, 2021 19:50 IST

Open in App

शिमला, पांच जनवरी हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सरकारी कार्यालयों में छह दिन का कार्य सप्ताह बहाल करने और चार जिलों में लागू रात्रि कर्फ्यू को विस्तार नहीं देने का निर्णय किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शिमला, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में लागू रात्रि कर्फ्यू को विस्तार नहीं देने का फैसला लिया गया।

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर राज्य के चार जिलों में 23 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच रात्रि कर्फ्यू लागू किया गया था, जिसे बाद में विस्तार देकर पांच जनवरी तक लागू किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश के कोचिंग संस्थानों को 50 फीसदी क्षमता के साथ दोबारा खोले जाने की योजना बनाई है।

उन्होंने बताया कि इसे लेकर राज्य शिक्षा विभाग मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करेगा।

राज्य में कोविड-19 परिस्थितियों को देखते हुए मंत्रिमंडल ने आईजीएमसी शिमला, सीएचसी नालागढ़ और डॉ राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज टांडा के सुचारू संचालन के वास्ते वार्ड नर्स, स्टाफ नर्स के अलावा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को आउटसोर्स कर तैनात करने का भी फैसला किया।

मंत्रिमंडल ने राज्य एवं केंद्र की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी तौर पर लागू करने के वास्ते निजी अस्पतालों के पंजीकरण के लिए एकल खिड़की व्यवस्था को भी मंजूरी दी।

इस बीच, पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू के मामलों के संबंध में भी प्रस्तति दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह