लाइव न्यूज़ :

‘सत्यमेव जयते’ सीक्वल में तीन भूमिकाएं निभाना काफी चुनौतीपूर्ण था: जॉन अब्राहम

By भाषा | Updated: November 21, 2021 16:45 IST

Open in App

मुंबई, 21 नवंबर अभिनेता जॉन अब्राहम दर्शकों के बीच एक बार फिर ‘सत्यमेव जयते’ के ‘सीक्वल’ में सामने आ रहे हैं जिसमें वह तीन भूमिकाओं में हैं। इस बारे में उनका कहना है कि ऐसा करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

यह फिल्म 2018 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है। इसमें अब्राहम वीरेंद्र राठौड़ के किरदार में नजर आए थे, जो भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों को मारता है। वहीं, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता मनोज बाजपेयी ने ईमानदार पुलिसकर्मी का किरदार अदा किया था।

फिल्म का सीक्वल 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इसमें एक बार फिर अब्राहम भ्रष्टचार से लड़ते नजर आएंगे। इस बार कहानी की पृष्ठभूमि लखनऊ की है। इस फिल्म में अभिनेता ने तीन किरदार-किसान पिता और उसके दो बेटों (पुलिसकर्मी और नेता) की भूमिका अदा की है।

अब्राहम ने पीटीआई-भाषा से कहा कि एक फिल्म में तीन तरह का किरदार निभाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि इसमें एक किरदार को निभाना थोड़ा आसान था क्योंकि वह पहली फिल्म में कानून अपने हाथ में लेने वाले व्यक्ति का किरदार अदा कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा किरदार पुलिसकर्मी का था, जिसके लिए मुझे दो से तीन दृश्य एक दिन में शूट करने थे, शुरू में दिक्कत हुई लेकिन यह अच्छी तरह हो गया। फिल्म में यह किरदार काफी दिलचस्प है।’’ अब्राहम ने कहा कि फिल्म में उनका पसंदीदा किरदार पिता का है।

‘मुंबई सागा’ के अभिनेता ने कहा कि फिल्म का सीक्वल बनाने का मुख्य कारण दर्शकों से पहली फिल्म को मिला प्रेम है। उन्होंने कहा कि सीक्वल का मकसद अच्छी फिल्म बनाना और सभी का मनोरंजन करना था।

अब्राहम (48) ने कहा कि पहली और दूसरी फिल्म में बस विषय की समानता है और दोनों फिल्म भ्रष्टाचार के ऊपर बनी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह