लाइव न्यूज़ :

‘द मैट्रिक्स रेसरेक्शन्स’ में काम करना शानदार अनुभव: प्रियंका चोपड़ा

By भाषा | Updated: December 18, 2021 13:15 IST

Open in App

(कोमल पंचमटिया)

मुंबई,18 दिसंबर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ में काम करते हुए पहले उन्हें असहज महसूस हो रहा था,लेकिन बाद में यह एक शानदार अनुभव रहा।

साइंस फिक्शन फिल्मों की श्रेणी में आने वाली इस फिल्म की कथा और इसका निर्देशन किया है लाना वाचोव्स्की ने और इसमें उनकी मदद की है कि उनकी बहन लिली ने। मैट्रिक्स श्रृंखला की यह चौथी फिल्म है। इससे पहले 1999 में आई थी ‘द मैट्रिक्स’, फिर 2003 में आई थी ‘द मैट्रिक्स रीलोडेड’ और ‘द मैट्रिक्स रवोल्यूशन’।

फिल्म के एक्शन दृश्यों के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा कि ऐसे तो उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों में स्टंट किए हैं, लेकिन सती का चरित्र निभाने के लिए उन्हें किसी प्रकार के शारीरिक प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं पड़ी।

प्रियंका ने लॉस एंजिलिस से ‘पीटीआई-भाषा’ को जूम पर दिए साक्षात्कार में कहा,‘‘ जब महिलाओं की बात आती है, खासतौर पर ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स की, तो इसमें बेहद शक्तिशाली महिला का चरित्र लीड रोल में है... मेरा मानना है कि यह हमारे निर्देशक के लिए बेहद जरूरी था। ये उनके लिए बहुत मायने रखता था और उन्होंने इसके बारे में बात की थी।’’

‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ पुरानी फिल्मों के पात्रों को नए चरित्रों के साथ पेश करती है। इसमें किएनू रीव्स नियो के रूप में, कैरी-ऐनी मॉस ट्रिनिटी के रूप में और जैडा पिंकेट स्मिथ नीओब के रूप में लौटे हैं।

प्रियंका ने कहा कि वह इस फिल्म श्रृंखला में खुद को जोड़े जाने से सम्मानित महसूस कर रही हैं। यह फिल्म भारत में 22 दिसंबर को अंग्रेजी, हिंदी ,तमिल और तेलुगु भाषा में प्रदर्शित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं