लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में तपिश भरी रही सुबह

By भाषा | Updated: June 29, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह तपिश भरी रही और न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 58 फीसदी दर्ज की गई।

सोमवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री कम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मंगलवार को सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे