दिल्ली में तपिश भरी रही सुबह

By भाषा | Updated: June 29, 2021 11:18 IST2021-06-29T11:18:32+5:302021-06-29T11:18:32+5:30

It was a hot morning in Delhi | दिल्ली में तपिश भरी रही सुबह

दिल्ली में तपिश भरी रही सुबह

नयी दिल्ली, 29 जून राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह तपिश भरी रही और न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 58 फीसदी दर्ज की गई।

सोमवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री कम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मंगलवार को सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: It was a hot morning in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे