लाइव न्यूज़ :

जान पड़ता है कि भाजपा किसानों के समर्थकों को नक्सली के रूप में पेश करने पर तुली है: राकांपा

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:32 IST

Open in App

मुम्बई, 14 दिसंबर महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा कहीं न कही उन लागों को ‘नक्सली या आतंकवादी’ के रूप में पेश कर देना चाहती है जो गरीबों और किसानों के पक्ष में आवाज उठाते हैं।

राज्य के मंत्री और राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने एक वीडियो संदेश में आरोप लगाया कि भाजपा के नेता ‘‘नक्सली, शहरी नक्सली और खालिस्तानी’’ शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन में चीन और पाकिस्तान का हाथ होने का भी दावा कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ यह दर्शाता है कि भाजपा कहीं न कही उन लागों को ‘नक्सली या आतंकवादी’ के रूप में पेश कर देना चाहती है जो गरीबों, किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के पक्ष में आवाज उठाते हैं। यह पहली बार नहीं हो रहा है। भाजपा धनवानों की पार्टी है जो व्यापारियों के साथ खड़ा रहना चाहती है। यह भाजपा का इतिहास रहा है। ’’

मलिक ने कहा कि गरीबों, किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस तरह पेश करना भाजपा की ‘खतरनाक चाल’ है।

शरद पवार की अगुवाई वाली राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ सत्ता में शामिल है।

हाल में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि यह आंदोलन अब किसानों का आंदोलन नहीं रहा क्योंकि इसमें ‘‘वामपंथी एवं माओवादी शामिल हो गए हैं’’ एवं अब उन लोगों को रिहा करने की मांग की जा रही है जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में जेल में हैं।

एक अन्य केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के भाजपा नेता रावसाहब दानवे ने किसान आंदोलन के पीछे चीन एवं पाकिस्तान का हाथ बताया था। उनके इस बयान से विवाद उत्पन्न हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल