लाइव न्यूज़ :

मुंबई में तीन दिन के विराम के बाद फिर से बारिश शुरू

By भाषा | Updated: June 16, 2021 12:18 IST

Open in App

मुंबई, 16 जून तीन दिन के विराम के बाद मुंबई और उसके उपनगरों में बुधवार को तड़के बारिश फिर शुरू हो गयी। हालांकि अभी तक कहीं से भी भारी जलभराव की खबर नहीं है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर और उसके उपनगरों में मध्यम बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक उपनगरीय ट्रेन सेवाओं के साथ ही बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) बसें सुचारू रूप से चल रही हैं।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि मुंबई, उसके पश्चिमी उपनगरों और पूर्वी उपनगरों में बुधवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में क्रमश: 28.55 मिलीमीटर, 19 मिमी. और 17.52 मिमी. बारिश हुई। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शहर और उपनगरों में सुबह से लगातार बारिश होने के बावजूद किसी भी निचले इलाके से भारी जलभराव की कोई खबर नहीं है।’’

निकाय अधिकारियों ने कहा कि समुद्र में शाम को चार बजकर 13 मिनट पर 4.05 मीटर ऊंची लहरें और रात को 10 बजकर 23 मिनट पर 1.95 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है। मुंबई में मानसून के दस्तक देने पर पिछले हफ्ते शहर और उसके उपनगरों में भारी बारिश हुई थी जिससे कई निचले इलाके जलमग्न हो गए और ट्रेन तथा बस सेवांए बाधित हो गयी थीं। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के अलावा रविवार से कोई खास बारिश नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर