दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

By भाषा | Updated: August 22, 2021 13:15 IST2021-08-22T13:15:46+5:302021-08-22T13:15:46+5:30

It rained in some parts of Delhi | दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शहर में सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 9.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। आईएमडी ने आसमान में बादल छाए रहने और बाद में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।आईएमडी के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को 138.8 मिमी बारिश हुई, पिछले 62 वर्षों के दौरान ऐसा नौवीं बार है जब एक दिन में इतनी अधिक बारिश हुई है। अब तक दिल्ली में अगस्त महीने के दौरान एक दिन में सबसे अधिक 184 मिमी बारिश होने का रिकॉर्ड है जो दो अगस्त 1961 को दर्ज किया गया था।दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम के सामान्य से तीन डिग्री कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: It rained in some parts of Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे