लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश हुई

By भाषा | Updated: September 26, 2021 14:03 IST

Open in App

भोपाल, 26 सितंबर मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ और दिनों तक प्रदेश में वर्षा होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, उज्जैन एवं इंदौर संभागों के अनेक स्थानों और शहडोल, रीवा एवं चंबल संभागों के कुछ स्थानों पर वर्षा हुई।

उन्होंने कहा कि रविवार सुबह भी प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश हुई और अगले चार-पांच दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना है। साहा ने बताया कि प्रदेश में मानसून का समय एक जून से शुरू होता है और 30 सितंबर तक खत्म हो जाता है। लेकिन इस बार 30 सितंबर के बाद भी बारिश होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के खरगोन जिले के सेगांव में सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि बड़वाह में 10 सेंटीमीटर, खंडवा में नौ सेंटीमीटर, माडा एवं रावटी में आठ-आठ सेंटीमीटर, करेली में सात सेंटीमीटर और हर्रई एवं देवास में छह-छह सेंटीमीटर बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल