लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई

By भाषा | Updated: July 14, 2021 23:28 IST

Open in App

जयपुर, 14 जुलाई राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हुई। बीकानेर के नोखा में सर्वाधिक आठ सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अलवर के किशनगढ़ और झुंझुनूं के भुहाना में सर्वाधिक 7-7 सेंटीमीटर, सीकर के फतेहपुर, जयपुर के विराटनगर में 5-5 सेंटीमीटर, बांसवाडा के भुंगरा, अलवर के मंडावर, भीलवाड़ा के जहाजपुर, बीकानेर के पुंगल, बज्जू में 4-4 सेंटीमीटर ओर अन्य कई स्थानों पर 3 सेंटीमीटर से एक सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह से शाम तक सीकर में 60 मिलीमीटर, पिलानी में 28.4 मिलीमीटर, चूरू में 28 मिलीमीटर, नागौर में 12.5 मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़ में 7 मिलीमीटर, जोधपुर में 5 मिलीमीटर, अजमेर में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रवक्ता ने बताया कि करौली में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस, फलौदी-सवाईमाधोपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस और अन्य प्रमुख स्थानों पर 39.3 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32.9 डिगी सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कोटा, बारां, सिरोही, सवाईमाधोपुर, टोंक, बाडमेर, पाली, जालौर जिलों में कहीं कहीं बादल गरजने और वज्रपात की आशंका जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह