लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कई स्थानों पर बारिश हुई

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:26 IST

Open in App

जयपुर, 12 जुलाई राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्सों के कई स्थानों पर हल्की से भारी बारिश जबकि पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश सवाईमाधोपुर के बोंली में 11 सेंटीमीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जयपुर के सांगानेर तहसील में 7.2 सेंटीमीटर, जयपुर हवाई अड्डे पर 6.9 सेंटीमीटर, आमेर में छह सेंटीमीटर, बांरा के अंता में 5.9 सेंटीमीटर, जयपुर के पावटा में 5.8 सेंटीमीटर, जयपुर के शाहपुरा और सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में 5.6-5.6 सेंटीमीटर, जयपुर के चाकसू में 5.1 सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर 4.9 सेंटीमीटर से लेकर एक सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार सोमवार को शाम तक कोटा में 2.7 मिलीमीटर बारिश, श्रीगंगानगर में 2.2 मिलीमीटर, भीलवाड़ा में दो मिलीमीटर और बाड़मेर में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं, राज्य के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस, फलौदी और बीकानेर में 41.4-41.4 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 39.6 डिग्री, सवाईमाधोपुर में 38.9 डिग्री, जोधपुर में 38.7 डिग्री, चित्तोडगढ़ में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अन्य प्रमुख स्थानों पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, राज्य के सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के उतरी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह