लाइव न्यूज़ :

नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल करना और कार्यकर्ताओं की राय से अलग बात करना चिंताजनक: खुर्शीद

By भाषा | Updated: October 1, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्तूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने पार्टी के भीतर ‘सार्थक संवाद की कमी’ को लेकर पी चिदंबरम की ओर से खुद को असहाय महसूस करने संबंधी उनके बयान को लेकर शुक्रवार को कहा कि पूर्व वित्त मंत्री ने जिन चर्चाओं की बात की है, उसकी अगुवाई शायद उन्होंने ही की होगी।

उन्होंने कपिल सिब्बल के हालिया बयान को लेकर ‘जी 23’ समूह के नेताओं पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि समय की कसौटी पर खरे उतरे नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल खड़े करना और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की लोकप्रिय राय से अलग-थलग बात करना ‘बहुत चिंताजनक’’ है।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में आरंभ हुई नयी कलह के बीच खुर्शीद ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘पंजाब में नया मुख्यमंत्री बनाये जाने से हमने उम्मीद की एक किरण देखी तो इस बीच चीजें नियंत्रण से बाहर चली गईं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम आशा करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि पार्टी के हित में मतभेद सुलझ जाएंगे क्योंकि पार्टी को (पंजाब) में फिर से जीत हासिल करनी है।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद ने सिब्बल के आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी राय जाहिर की।

इसमें उन्होंने चिदंबरम के उस ट्वीट को लेकर इशारों-इशारों में निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि वह खुद को आहत और असहाय महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आशा कर रहा था कि जिन चर्चाओं की बात उन्होंने की है, उनकी अगुवाई भी शायद चिदंबरम ने ही की होगी।’’

पूर्व कानून मंत्री ने कहा, ‘‘श्री चिदंबरम, निश्चित तौर पर बात करते हैं। सिर्फ बात नहीं करते हैं, बल्कि एक दूसरे से बात करते हैं।’’

चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा था, ‘‘मैं असहाय महसूस करता हूं जब हम पार्टी के भीतर सार्थक संवाद आरंभ नहीं कर सकते। मैं उस वक्त भी आहत और असहाय महसूस करता हूं जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपने एक साथी और सांसद के आवास के बाहर नारेबाजी किए जाने की तस्वीर देखता हूं। लगता है कि भलाई इसी में है कि व्यक्ति चुप्पी साध कर रखे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे