लाइव न्यूज़ :

किसानों की तकलीफ देखकर बहुत दुख होता है, सरकार कदम उठाएः धर्मेंद्र

By भाषा | Updated: December 11, 2020 16:22 IST

Open in App

मुंबई, 11 दिसंबर वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें किसानों की तकलीफ देखकर दुख होता है और कृषि कानूनों पर उनके प्रदर्शनों का समाधान निकालने का केंद्र सरकार से आग्रह किया।

धर्मेंद्र (84) ने एक हफ्ते पहले भी कुछ इसी तरह का ट्वीट किया था।

धर्मेंद्र ने ट्वीट किया, " अपने किसान भाइयों की पीड़ा देखकर मैं बेहद दुख में हूं। सरकार को शीघ्रतर कुछ करना चाहिए। "

अभिनेता ने दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का हवाला देकर पिछले सप्ताह सरकार से प्रदर्शनों का जल्द समाधान निकालने का आग्रह किया था।

धर्मेंद्र ने तब कहा था, " मैं सरकार से आग्रह करता हूं... कृपया जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान तलाशें... दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं.. यह दुखद है।"

बहरहाल, अभिनेता ने जल्द ही इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था और ऐसा करने का कोई कारण भी नहीं बताया था।

ट्विटर पर जब एक व्यक्ति ने उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया और उनसे पूछा कि अभिनेता को यह पोस्ट क्यों डिलीट करना पड़ा, तो धर्मेंद्र ने कहा, " मैंने यह ट्वीट इसलिए डिलीट किया, क्योंकि मुझे इन लोगों की टिप्पणी से दुख पहुंचा। आप अपने दिल की संतुष्टि के लिए मुझे गाली दे सकते हैं। मैं इसमें खुश हूं कि आप खुश हैं।"

उन्होंने लिखा था, " जी हां, मैं अपने किसान भाइयों के लिए दुखी हूं... सरकार को शीघ्रता से समाधान ढूंढना चाहिए, कोई भी हमारी नहीं सुन रहा है। "

अलग-अलग राज्यों के किसान दिल्ली की सीमाओं पर करीब दो हफ्तों से केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया