लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में बंजारों को ‘प्रताड़ित ओर बेघर होते’ देखना बहुत तकलीफदेह : महबूबा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 15:55 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 नवंबर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में बंजारों को यूं ‘प्रताड़ित और बेघर होते देखना’ बहुत तकलीफदेह है। साथ ही उन्होंने से इसे रोकने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हस्तक्षेप करने का भी अनुरोध किया।

महबूबा सोमवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम की ऊंचाई वाली जगहों पर गईं जहां प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत बंजारों के ‘ढोक’ (अस्थाई बसेरे) गिरा दिए हैं।

इस दौरान महबूबा ने सरकार को गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के लोगों को जम्मू-कश्मीर के वनक्षेत्रों से हटाए जाने को लेकर चेतावनी दी और कहा कि उन्हें प्रताड़ित करने का परिणाम बहुत बुरा होगा।

महबूबा ने मंगलवार को ट्वीट किया है, ‘‘जम्मू-कश्मीर में बंजारों को यूं प्रताड़ित और बेघर होते देखना बहुत तकलीफदेह है। उन्हें आवासीय अधिकार प्राप्त है और अब उन्हें भेदभाव के आधार पर हटाया जा रहा है। मनोज सिन्हा कृपया हस्तक्षेप करें और इस पर रोक सुनिश्चित करें।’’

सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि केन्द्र वन कानून लागू करने में असफल रहा है, जो गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के लोगों की हिफाजत कर सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं