लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में बंजारों को ‘प्रताड़ित और बेघर होते’ देखना बहुत तकलीफदेह : महबूबा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 19:07 IST

Open in App

(तीसरे पैरा में संशोधन के साथ)

श्रीनगर, 17 नवंबर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में बंजारों को यूं ‘प्रताड़ित और बेघर होते देखना’ बहुत तकलीफदेह है। साथ ही उन्होंने इसे रोकने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हस्तक्षेप करने का भी अनुरोध किया।

महबूबा सोमवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम की ऊंचाई वाली जगहों पर गईं, जहां प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत बंजारों के ‘ढोक’ (अस्थाई बसेरे) गिरा दिए हैं।

इस दौरान महबूबा ने सरकार को गुज्जर-बकरवाल समुदाय के लोगों को जम्मू-कश्मीर के वनक्षेत्रों से हटाए जाने को लेकर चेतावनी दी और कहा कि उन्हें प्रताड़ित करने का परिणाम बहुत बुरा होगा।

महबूबा ने मंगलवार को ट्वीट किया है, ‘‘जम्मू-कश्मीर में बंजारों को यूं प्रताड़ित और बेघर होते देखना बहुत तकलीफदेह है। उन्हें आवासीय अधिकार प्राप्त है और अब उन्हें भेदभाव के आधार पर हटाया जा रहा है। मनोज सिन्हा कृपया हस्तक्षेप करें और इस पर रोक सुनिश्चित करें।’’

सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि केन्द्र वन कानून लागू करने में असफल रहा है, जो गुज्जर-बकरवाल समुदाय के लोगों की हिफाजत कर सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह