लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में बंजारों को ‘प्रताड़ित ओर बेघर होते’ देखना बहुत तकलीफदेह : महबूबा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 18:19 IST

Open in App

(तीसरे पैरा में संशोधन के साथ)

श्रीनगर, 17 नवंबर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में बंजारों को यूं ‘प्रताड़ित और बेघर होते देखना’ बहुत तकलीफदेह है। साथ ही उन्होंने इसे रोकने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हस्तक्षेप करने का भी अनुरोध किया।

महबूबा सोमवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम की ऊंचाई वाली जगहों पर गईं जहां प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत बंजारों के ‘ढोक’ (अस्थाई बसेरे) गिरा दिए हैं।

इस दौरान महबूबा ने सरकार को गुज्जर-बकरवाल समुदाय के लोगों को जम्मू-कश्मीर के वनक्षेत्रों से हटाए जाने को लेकर चेतावनी दी और कहा कि उन्हें प्रताड़ित करने का परिणाम बहुत बुरा होगा।

महबूबा ने मंगलवार को ट्वीट किया है, ‘‘जम्मू-कश्मीर में बंजारों को यूं प्रताड़ित और बेघर होते देखना बहुत तकलीफदेह है। उन्हें आवासीय अधिकार प्राप्त है और अब उन्हें भेदभाव के आधार पर हटाया जा रहा है। मनोज सिन्हा कृपया हस्तक्षेप करें और इस पर रोक सुनिश्चित करें।’’

सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि केन्द्र वन कानून लागू करने में असफल रहा है, जो गुज्जर-बकरवाल समुदाय के लोगों की हिफाजत कर सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां