लाइव न्यूज़ :

तालमेल के सवाल पर सपा से कोई 'सकारात्मक' प्रतिक्रिया नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : शिवपाल

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:40 IST

Open in App

लखनऊ, तीन दिसम्बर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी—लोहिया (प्रसपा) मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने तालमेल को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) की तरफ से अब तक कोई ‘सकारात्मक’ प्रतिक्रिया नहीं मिलने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

शिवपाल ने बृहस्पतिवार को यहां एक बयान में कहा ''जहां तक समाजवादी पार्टी का प्रश्न है, अब तक मेरे इस आग्रह पर पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है और न ही इस विषय पर मेरी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व से कोई बात हुई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरी मंशा स्पष्ट होने के बावजूद बात आगे नहीं बढ़ पा रही है।''

गौरतलब है कि सपा से अलग होकर प्रसपा का गठन करने वाले शिवपाल कई बार सपा से चुनावी तालमेल की इच्छा जता चुके हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यह कह चुके हैं कि अगर प्रसपा के लोग उनके साथ आते हैं तो सरकार बनने के बाद वह उनके 'नेता' को कैबिनेट मंत्री बनाएंगे।

शिवपाल ने स्पष्ट किया कि प्रसपा का स्वतंत्र अस्तित्व बना रहेगा और विलय जैसे एकाकी विचार को पार्टी सिरे से खारिज करती है। उन्होंने कहा कि प्रसपा अपने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाती है कि उनके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

शिवपाल ने कहा ''मैं एक बार फिर गैर भाजपा दलों की एकजुटता का आह्वान करता हूं। अलग-अलग माध्यमों से और संवाद के विभिन्न मंचों पर सैकड़ों बार मैंने यह बात कही है कि समाजवादी धारा के सभी लोग एक मंच पर आएं और एक ऐसा तालमेल बने जिसमें सभी को सम्मान मिल सके और प्रदेश का विकास हो सके।''

उन्होंने कहा ''हम लगातार संगठन को मजबूत करने पर कार्य कर रहे हैं। आगामी 24 दिसम्बर से प्रसपा पूरे उत्तर प्रदेश में गांव-गांव पद यात्रा अभियान चलाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के हर गांव में पहुंचना और पार्टी के विचारों को जनता तक पहुंचाना है। पार्टी इस संकल्प को 'गांव-गांव पहुंचे प्रसपा जन के पांव' के नारे के साथ आगे बढ़ाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन