लाइव न्यूज़ :

मंत्रिसमूह में कांग्रेस के मंत्रियों को शामिल नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण: गहलोत

By भाषा | Updated: June 1, 2021 18:17 IST

Open in App

जयपुर, एक जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि जीएसटी परिषद की बैठक के बाद गठित मंत्रिसमूह में कांग्रेस शासित राज्यों के एक भी मंत्री को शामिल नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह सहकारी संघवाद की भावना के खिलाफ है।

गहलोत ने आरोप लगाया कि कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को जानबूझकर इस मंत्रिसमूह से बाहर रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि जीएसटी परिषद की 43वीं बैठक शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई। इसके बाद दवाओं और चिकित्सा आपूर्ति पर जीएसटी दर के मुद्दे पर फैसला करने के लिये मंत्रिसमूह गठित किया गया है जो आठ जून को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘जीएसटी परिषद में कांग्रेस के तीन सदस्य हैं। परिषद की 28 मई को हुई बैठक के बाद केंद्र ने मंत्रिसमूह का गठन किया और इसमें मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को जानबूझकर शामिल नहीं किया गया।'

उन्होंने कहा कि जीएसटी परिषद में भाजपा के अधिक सदस्य हैं और ‘‘कांग्रेस सदस्यों को बाहर रखना सबसे दुर्भाग्यपूर्ण व सहकारी संघवाद की मूल भावनाओं पर प्रहार है’’।

गहलोत ने दावा किया कि परिषद की बैठक में प्रस्तावित एजेंडे के खिलाफ रुख अपनाने वाले पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान व तमिलनाडु में से किसी को भी मंत्रिसमूह में शामिल नहीं किया गया है। गहलोत ने लिखा है, ‘‘मेरा मंत्रिसमूह के सभी आठ सदस्यों से आग्रह है कि वे अपने विचार-विमर्श को आगे बढ़ाने से पहले कांग्रेस के वित्त मंत्रियों को बाहर रखे जाने पर चिंतन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग