लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: 3 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ेगा या खत्म होगा, नीति आयोग के सदस्य ने दी ये जानकारी

By सुमित राय | Updated: April 24, 2020 18:49 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था, जिसें 14 अप्रैल को उन्होंने 3 मई तक बढ़ा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है, जिसे 3 मई तक बढ़ाया गया है।भारत में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 23452 हो गई है और 724 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है, जिसे 3 मई तक बढ़ाया गया है। लेकिन इस बीच यह सवाल लगातार सामने आ रहा है कि क्या 3 मई के बाद भी लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा या उसके बाद यह खत्म हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने इसको लेकर जानकारी दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय से सवाल पूछा गया कि क्या 3 मई के बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं और जो टेस्टिंग हो रही है क्या वो काफी है या इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी?

इस पर नीति आयोग के सदस्य और एम्पावर्ड ग्रुप 1 के चेयरमैन डॉक्टर वीके पॉल ने कहा, "टेस्टिंग को बढ़ाने की पूरी कोशिश की जा रही है और जरूरत पड़ने पर टेस्टिंग की संख्या और बढ़ाई जाएगी।"

लॉकडाउन बढ़ाने या खत्म करने पर उन्होंने साफ तौर पर कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा, "महामारी को रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन प्रभावी रहा है, लेकिन लॉकडाउन खुलेगा या नहीं इस पर जब फैसला आएगा तक तब सभी को बताया जाएगा।"

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने इसे 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय का ताजा आंकड़ों क अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1752 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस दौरान देश भर में इस बीमारी की वजह से 37 लोगों की मौत भी हुई हैं। भारत में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23452 हो गई है, जिसमें से 724 लोगों की मौत हो गई है और इस महामारी से 4813 लोग ठीक हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?