लाइव न्यूज़ :

महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का कर्त्तव्य : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 4, 2021 15:44 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, चार अगस्त केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार का कर्त्तव्य है और उनके खिलाफ अपराधों की शिकायतें प्राप्त करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल स्थापित करने, एक हेल्पलाइन स्थापित करने और एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अपराजिता’ परियोजना के तहत इससे संबंधित शिकायत ऑनलाइन अथवा मेल आईडी पर की जा सकती है।

विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शिकायत हेल्पलाइन पर भी की जा सकती है अथवा नोडल अधिकारी के मोबाइल फोन पर भी की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से जो अन्य पहल की गई हैं उनमें पिंक प्रोटेक्शन परियोजना, परामर्श कार्यक्रम, उचित जांच नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई एवं जागरुकता अभियान चलाना शामिल है।

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक, निजी और साइबर स्पेस में महिलाओं को उनके खिलाफ होने वाले अपराधों से बचाने के लिए पिंक प्रोटेक्शन परियोजना शुरू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos