लाइव न्यूज़ :

किसानों का उगाया अन्न खाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है उनका समर्थन करना: हुड्डा

By भाषा | Updated: December 28, 2020 21:49 IST

Open in App

रोहतक, 28 दिसंबर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कहा '' किसानों का उगाया अन्न खाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह उनका समर्थन करे।''

नए केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति समर्थन जताने के लिए यहां मकड़ौली कलां टोल प्लाजा स्थित धरनास्थल पर पहुंचे हुड्डा ने यह बात कही। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने पिछले एक महीने से दिल्ली की सीमाओं पर ''लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण'' तरीके से धरना देने के लिए किसानों की सराहना भी की।

किसानों को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि उनकी ''मांगें पूरी तरह जायज हैं और वे अपने हक के लिए लड़ रहे हैं।''

उन्होंने कहा, '' विधेयक के रूप में पेश किए जाने से पहले कृषि संबंधी अध्यादेश लाने और फिर ससंद में पारित किए जाने के बाद से किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर मैं पहले दिन से ही किसानों के साथ हूं।''

कांग्रेस नेता ने कहा, '' किसानों का उगाया अन्न खाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह उनका समर्थन करे। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह जाति, धर्म, प्रांत, भाषा एवं राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर किसान आंदोलन का समर्थन करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?