लाइव न्यूज़ :

सार्क की पूरी क्षमता का उपयोग आतंकवाद से मुक्त माहौल में ही संभव: मोदी

By भाषा | Updated: December 9, 2020 00:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की पूरी क्षमता का उपयोग तभी संभव है जब इस क्षेत्र में आतंकवाद और हिंसा से मुक्त माहौल हो। वहीं उनके नेपाल समकक्ष के पी ओली ने आठ देशों के इस क्षेत्रीय समूह का शिखर सम्मेलन बैठक जल्दी आयोजित करने की वकालत की।

सार्क देशों के 36वें चार्टर दिवस पर मोदी ने अपने संदेश में ‘‘आतंकवाद का समर्थन और उसे पोषित करने वाली ताकतों’’ को पराजित करने की प्रतिबद्धता जताने का भी आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘सार्क की पूरी क्षमता का उपयोग तभी संभव है जब माहौल आतंकवाद और हिंसा से मुक्त होगा। 36वें सार्क चार्टर दिवस पर आईए हम सभी पुन: एक बार आतंकवाद का समर्थन और उसे पोषित करने वाली ताकतों को पराजित करने के संकल्प को दोहराएं।’’

मोदी ने इस अवसर पर कहा कि भारत एक एकीकृत, युक्त, सुरक्षित और समृद्ध दक्षिण एशिया के लिए प्रतिबद्ध है और इस क्षेत्र के आर्थिक, प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास में निरंतर सहयोग करता रहेगा।

ओली ने अपने संदेश में कहा, ‘‘जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई के साथ आगे बढ़ने का समय आ गया है। इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता की जरूरत है। सार्क की रूकी हुई प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शिखर सम्मेलन की बैठक जल्द बुलाने की जरूरत है।’’

सार्क देशों में भारत और नेपाल के अलावा अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव और श्रीलंका शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे