लाइव न्यूज़ :

संभव है, बगांल के मंत्री बम विस्फोट का निशाना नहीं रहे हों: सीआईडी अधिकारी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 21:13 IST

Open in App

कोलकाता,22 फरवरी पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि संभव है कि पिछले सप्ताह मुर्शिदाबाद जिले में विस्फोट में बुरी तरह घायल हुए राज्य के श्रम मंत्री जाकिर हुसैन बदमाशों का निशाना नहीं रहे हों और बम में दुर्घटनावश विस्फोट हो गया हो ।

सीआईडी के एक शीर्ष अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि हो सकता है कि बदमाश अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से जुड़े हों और वे विस्फोटक से भरा बैग राज्य के बाहर से लाए हों और वे इसे कोलकाता या कहीं और ले जा रहे हों।

तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुसैन 17फरवरी को रात दस बजे के करीब निमतिता स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे और इसी दौरान वहां विस्फोट हुआ जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। विस्फोट में अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

राज्य सरकार ने मामले की जांच सीआईडी को सौंपी है।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से काले रंग के बैग के टुकड़े, मोबाइल फोन की बैटरी के टुकड़े, तारें आदि इकट्ठा की हैं लेकिन इनकी जांच की रिपोर्ट अभी आई नहीं है।

उन्होंने कहा,‘‘ हमारी प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि बम में दुर्घटनावश विस्फोट हो गया और विस्फोट जानबूझ कर नहीं किया गया था। बदमाशों ने बैग में विस्फोटक रखा था और वे उसे कोलकाता या अन्य किसी जिले में ले जाना चाह रहे होंगे। इस बात की काफी संभावना है कि मंत्री उनका निशाना नहीं थे।’’

उन्होंने कहा कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल से रिकॉर्ड किए गए वीडियो की भी जांच की जा रही है।

इस मामले में सीआईडी ने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

इस बीच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल जा कर हुसैन का हालचाल जाना। इसी अस्पताल में हुसैन और विस्फोट में घायल हुए 13 अन्य लोगों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने कहा,‘‘ जाकिर अब बेहतर हैं। उनकी दो सर्जरी होनी हैं। चिकित्सकों ने बेहतरीन काम किया है। मैं जाकिर और अन्य लोगों से मिलने जाने वाले सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे ऐहतियाती कदम उठाएं और उनके ज्यादा करीब नहीं जाएं क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल