लाइव न्यूज़ :

जाहिर सी बात है कि भारत विरोधी विचारधारा वाले कांग्रेस में शामिल होंगे: भाजपा

By भाषा | Updated: September 28, 2021 23:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि यह स्वाभाविक और स्पष्ट है कि वे सभी जिनकी भारत विरोधी विचारधारा है, वे विपक्षी दल में शामिल होंगे क्योंकि यह ‘‘विभाजनकारी और भारत विरोधी ताकतों का पर्याय है।’’

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता कुमार यहां राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए जबकि गुजरात से निर्दलीय विधायक एवं दलित नेता जिग्नेश मेवानी भी ‘वैचारिक रूप से’ कांग्रेस के साथ जुड़े और उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव वह पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “यह स्वाभाविक और स्पष्ट है कि कांग्रेस उन सभी लोगों की पहली पसंद होगी जिनकी विचारधारा भारत विरोधी है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की विभाजनकारी और भारत विरोधी विचारधारा है और इसलिए वह कन्हैया कुमार जैसे नेताओं का स्वागत कर रही है।

भाटिया ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी, उसका नेतृत्व और उसकी विचारधारा भारत विरोधी और विभाजनकारी ताकतों का पर्याय बन गई है और इसलिए वह कन्हैया कुमार जैसे नेताओं का स्वागत कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब