लाइव न्यूज़ :

मधुमेह से पीड़ित हर व्यक्ति में कोविड-19 संक्रमण मामला गंभीर हो ऐसा जरूरी नहीं: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: June 11, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून केंद्रीय मंत्री और मधुमेह रोग विशेषज्ञ जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मधुमेह से पीड़ित किसी व्यक्ति में कोविड-19 संक्रमण का प्रत्येक मामला गंभीर ही हो ऐसा जरूरी नहीं है।

‘डायबिटीज इंडिया वर्ल्ड कांग्रेस 2021’ में मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के समाप्त होने के बाद भी सामाजिक दूरी और (मुंह से निकली) बूंदों से फैलने वाले संक्रमण से बचाव कई अन्य प्रकार के संक्रमणों से सुरक्षा देगा, विशेषकर उन्हें जो मधुमेह से पीड़ित हैं।

कार्मिक मंत्रालय में राज्यमंत्री सिंह ने कहा, “मधुमेह और कोविड के बीच संबंध के बारे में और अधिक जागरूकता की आवश्यकता है क्योंकि इनके कारण और कारक के संबंध के बारे में अनेक भ्रांतियां हैं।” कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में भारत ने ‘टाइप 2 डायबिटीज मेलिटस’ के मामलों में वृद्धि देखी है जो अब पूरे देश में फैल चुका है।

मंत्री ने कहा कि दो दशक पहले टाइप 2 मधुमेह के मामले अधिकतर दक्षिण भारत में सामने आते थे लेकिन आज यह उत्तर भारत तक फैल चुका है और इसी दौरान महानगरों और शहरों से ग्रामीण इलाकों की ओर बढ़ गया है। सिंह ने कहा कि यह समझने की जरूरत है कि मधुमेह से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति का कोविड से संक्रमित होना जरूरी नहीं और मधुमेह से पीड़ित किसी व्यक्ति को कोविड संक्रमण होने पर स्थिति गंभीर होगी यह भी आवश्यक नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया