लाइव न्यूज़ :

सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किस चीज ने प्रेरित किया, यह स्पष्ट नहीं है : मिश्रा

By भाषा | Updated: November 20, 2021 01:04 IST

Open in App

मथुरा, 19 नवंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता सतीश मिश्रा ने केंद्र के कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले के बारे में आशंका व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि केंद्र सरकार इन्हें वापस क्यों ले रही है। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के बाद इन्हें फिर से पेश किया जाएगा।

उन्होंने निर्णय में देरी पर भी सवाल उठाया और कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान लगभग 800 किसान मारे गए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को मुआवजा देने की भी मांग की।

मिश्रा ने कहा कि सरकार को इन काले कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर किया गया है, लेकिन इन्हें वापस लेने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है।

बसपा नेता ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि चुनाव के कारण कानूनों को वापस ले लिया गया है या सरकार चुनाव के बाद उन्हें फिर से लागू करेगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने पहले कानून वापस ले लिया होता तो किसानों की जान बचाई जा सकती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो