लाइव न्यूज़ :

कोविड अस्पताल के बारे दिल्ली सरकार द्वारा गलत तथ्य पेश करना ठीक बात नहीं: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार के 10 मई के गलत बयान पर मंगलवार को नाराजगी जतायी कि द्वारका में स्थित 250 बिस्तर वाले नए इंदिरा गांधी कोविड अस्पताल का संचालन शुरू हो चुका है।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने कहा, ''दिल्ली सरकार द्वारा गलत तथ्य पेश किया जाना ठीक नहीं है। शनिवार को समाचार पत्रों में कहा गया है कि 250 बिस्तरों वाले इस अस्पताल का संचालन शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक एक भी बिस्तर पर मरीज नहीं है।''

दिल्ली सरकार द्वारा माफी मांगने के बाद अदालत ने यह टिप्पणी की।

दिल्ली सरकार ने पीठ को बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडरों और सांद्रकों की जरूरत के चलते बिस्तरों पर मरीजों को भर्ती नहीं किया गया है। इसके बाद अदालत ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों को भविष्य में अदालत के सामने गलतबयानी को लेकर सावधान रहने का निर्देश दिया।

अदालत ने कहा कि इस तरह के बयानों से अदालत का अधिकारियों पर विश्वास कमजोर होता है।

दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने कहा कि आज 150 और 100 अन्य बिस्तर बुधवार तक तैयार हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां