लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मास्क पहनना जरूरी, विधेयक पारित

By भाषा | Updated: November 2, 2020 23:18 IST

Open in App

जयपुर, दो नवंबर कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के मद्देनजर राजस्थान में राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ साथ सार्वजनिक व निजी परिवहन साधनों का इस्तेमाल करते समय अब मास्क पहनना अनिवार्य होगा। राज्य विधानसभा ने इसके लिए एक संशोधन विधेयक सोमवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

सदन ने राजस्थान महामारी (संशोधन) विधेयक 2020 को ध्वनिमत से पारित किया। विधेयक की धारा चार में संशोधन कर नया प्रावधान जोड़ा गया है।

इसके तहत राज्य में लोकस्थान, लोक परिवहन, निजी परिवहन, कार्यस्थल या किसी सामाजिक, राजनीतिक, आम समारोह या लोगों में ऐसे व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी जिसने अपना मुंह और नाक फेसमास्क या किसी फेसकवर से समुचित रूप से ढका हुआ नहीं हो।

इससे पहले सदन में विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई को आम जनता के सहयोग से ही जीता जा सकता है।

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना से बचाव के लिये मास्क की अनिवार्यता को लेकर कानून बनाने वाला राजस्थान देशभर में पहला राज्य होगा क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए मास्क ही वैक्सीन है और यही बचाव करेगा।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे