लाइव न्यूज़ :

हरित इमारतों के बारे में जागरूकता बढ़ाना जरूरी, जन आंदोलन का रूप देना होगा : नायडू

By भाषा | Updated: December 15, 2020 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को वित्त आयोगों और स्थानीय निकायों से कर रियायत समेत विभिन्न उपायों के जरिए हरित इमारतों के निर्माण को बढ़ावा देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हरित इमारतों को एक जगह सभी मंजूरी प्रदान करने के लिए सभी राज्यों को ऑनलाइन पोर्टल भी बनाना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने 12 वें गृह (ग्रीन रेटिंग फॉर इंटिग्रेटेड हैबिटेड एसेसमेंट समिट) की डिजिटल तरीके से शुरुआत करते हुए कहा कि भारत के पास हरित इमारत मुहिम में विश्व में अग्रणी भूमिका निभाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों को हरित इमारत निर्माण के विचार को प्रोत्साहन देना चाहिए।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘देश में हरित इमारतों के बारे में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है... इसे एक जन आंदोलन का रूप देना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ लोगों में धारणा है कि 'ग्रीन होम' बनाने में बहुत ज्यादा खर्चा आता है। ऐसा नहीं है...दीर्घावधि में हरित भवन बहुत किफायती पड़ते हैं... उनमें बिजली, पानी, एसी का खर्चा काफी कम होता है।’’

‘वर्ल्ड ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल’ के आंकड़ों को जिक्र करते हुए नायडू ने कहा कि दुनिया में कार्बन डाय ऑक्साइड उत्सर्जन में 39 प्रतिशत हिस्सेदारी इमारत और निर्माण क्षेत्र की होती है। उन्होंने कार्बन का उत्सर्जन घटाने के लिए कदम उठाने की हिमायत की।

उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए है । ऐसे में टिकाऊ विकास की जरूरत है और लोगों के बीच जागरूकता बढ़ानी चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भविष्य में बनने वाली इमारतों के लिए हरित प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल को जरूरी बनाना चाहिए और यह सभी तरह के भवनों पर लागू होना चाहिए। केवल नए भवनों के लिए ही नहीं बल्कि पुराने भवनों को भी पर्यावरण अनुकूल बनाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह