लाइव न्यूज़ :

भाजपा को हराने के लिए हरीश रावत को सीएम प्रत्याशी बनाना जरूरी : कांग्रेस सांसद

By भाषा | Updated: January 26, 2021 20:52 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 26 जनवरी कांग्रेस सांसद प्रदीप टम्टा ने मंगलवार को कहा कि उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए हरीश रावत को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करना जरूरी है ।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में टम्टा ने कहा, “हरीश रावत उत्तराखंड से एकमात्र राष्ट्रीय नेता हैं । अगर उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया जाता है तो कांग्रेस पक्के तौर पर यह लड़ाई जीतेगी।”

राज्यसभा सांसद ने कहा कि राज्य में और कोई पार्टी नेता ऐसा नहीं है जिसे मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जा सके क्योंकि उनका कद रावत के कद से छोटा है ।

टम्टा ने कहा, “इंदिरा ह्रदयेश और प्रीतम सिंह जैसे नेताओं का कद स्थानीय है जबकि रावत एक राष्ट्रीय नेता हैं । मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में रावत के होने से कांग्रेस मतदाताओं को इकट्ठा करना मुश्किल नहीं होगा।”

उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में जबरदस्त सत्ता—विरोधी लहर है और राज्य की जनता भाजपा शासन से मुक्ति चाहती है ।

हाल में एक मीडिया हाउस द्वारा कराए गए ओपिनियन पोल का जिक्र करते हुए टम्टा ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री को देश में सबसे खराब मुख्यमंत्रियों के रूप में आंका गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र